Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए...... सबसे बड़ा निर्णय नगरीय निकाय चुनाव पर लिया गया......अब नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी......वहीं वाहन स्क्रैप पॉलिसी को उद्योग का दर्जा देने और कर में छूट जैसी रियायतों की भी मंजूरी दी गई......बैठक में यह भी तय हुआ कि 17 सितंबर से सेवा सप्ताह मनाया जाएगा...... और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार जिले के बदनावर पहुंचेंगे......जहां वो पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन सहित कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे......
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए...... नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में अब नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा......यानी पार्षदों के बजाय सीधे मतदाता अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे...... इतना ही नहीं अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया भी कड़ी कर दी गई है......अब अध्यक्ष को हटाने के लिए तीन-चौथाई पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा......इसके बाद खाली कुर्सी–भरी कुर्सी चुनाव होगा......जिसमें जनता ही अंतिम निर्णय लेगी......कैबिनेट ने वाहन स्क्रैप पॉलिसी को भी मंजूरी दी है......जिससे वाहन स्क्रैपिंग को उद्योग का दर्जा मिलेगा......इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को वही प्रोत्साहन दिए जाएंगे......जो अन्य उद्योगों को मिलते हैं......वहीं पुराने वाहन स्क्रैप करने पर नया वाहन खरीदते समय मोटरयान कर में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी......यह कदम राज्य में प्रदूषण नियंत्रण और ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देने वाला साबित होगा......बैठक में मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा भी की......उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और जनसंपर्क गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए......इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार जिले के बदनावर में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन और अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |