Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी राय जानी...... इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की...... जिनमें ज्यादातर युवा शामिल रहे ......कांग्रेस ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से नाराज़ है...... और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी......
उत्तराखंड के चंपावत में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से बातचीत की...... इस मौके पर कांग्रेस ऑब्जर्वर संगीता बेनीवाल ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस की ओर झुकाव पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है......वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती चुनावों में भाजपा सरकार ने प्रशासन की मदद से जनादेश के साथ हेराफेरी की......चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग के 12 दिन बंद रहने ......और प्राकृतिक आपदाओं के बाद सरकारी के ठीक से काम नहीं करने को लेकर जनता सरकार से नाराज है ...... कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता के सहयोग से 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी.....और इस के लिए कांग्रेस लगातार क्षेत्र में काम कर रही है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |