Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है...... जहां मां ज्वेलर्स शोरूम में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है....
सुभाष चौक स्थित माँ ज्वेलर्स पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 30 लाख रुपए के सोना-चांदी पर हाथ साफ कर दिया ..... पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, और अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है..... बता दे की बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और शोरूम में रखे लाखों के आभूषण चोरी कर लिए.... इस दौरान चार से पांच युवक सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं..... सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई ... घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं. .....फिलहाल दुकानदार राजेश सोनी की मां का कहना है कि लगभग 25 से 30 लाख रुपए के सोना-चांदी की चोरी हुई है..... पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |