Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई ने कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया .... जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस कार्यालय के समीप राहुल गांधी का पुतला फूंका.....
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई का दोपहर 12 बजे नदी गेट से शुरू हुई रैली, कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी के समीप बनाए गए पुलिस बैरिकेड तक पहुंची .... इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध
जताया ... विरोध प्रदर्शन में सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, रामवरन गुर्जर, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित लगभग 350 से 400 कार्यकर्ता उपस्थित रहे..... पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोर्चा संभाला.... वहीं ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक खुद गुरुद्वारा चौराहे पर मौजूद रहकर स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |