प्रधानमंत्री की माताजी के अपमान को लेकर भाजपा ने दी चेतावनी
khatima, BJP warns,Prime Minister

भारतीय जनता पार्टी और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की ....

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ की गई कथित अवैध और अभद्र टिप्पणी से नाराज़ भारतीय जनता पार्टी और भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने  मुख्य चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया ..... पुतला दहन करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की माता जी का अपमान  हिंदुस्तान नहीं सहेगा....... और राहुल गांधी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए भाजपा  कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया .....  इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा महिलाओं को अपमानित करने की रही है.....  और यह टिप्पणी न केवल एक मां का, बल्कि पूरे नारी सम्मान का अपमान है ....  उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.....

Dakhal News 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.