Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत हुआ......कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पटवारी का स्वागत किया......इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए......
ग्वालियर हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का काफिला पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया......मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि...... पटवारी ने कहा हम बार बार कहते थे...... कि मोहन सरकार का एक ही मिशन है...... 50% कमीशन अब यह नारा सिद्ध हो रहा है......उन्होंने खाद संकट का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि जब स्टॉक में यूरिया की कोई कमी नहीं है......तो किसान लाइनों में क्यों खड़े हैं......उन पर लाठियां क्यों चलाई जा रही हैं...... पटवारी ने बीजेपी विधायक के बयान का हवाला देते हुए कहा कि...... अब खुद सत्ताधारी दल के लोग ही अपनी सरकार की पोल खोल रहे हैं......और मान रहे है की बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |