Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खबर छतरपुर से है : जहाँ मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगामी कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया : निरीक्षण के दौरान विधायक ललिता यादव, कलेक्टर और कई अधिकारी भी मौजूद रहे
जिला मुख्यालय छतरपुर में 30 अगस्त को होने वाले विशाल श्रीकृष्ण महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचेंगे : कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं : जिसको लेकर सागर कमिश्नर अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना ने कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया है : निरीक्षण के दौरान विधायक ललिता यादव भी मौजूद रही : इस दौरान विधायक ललिता यादव ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है सभी लोगों मे उत्साह है : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्ण धाम की आधारशिला भी रखेंगे : वहीं कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल, डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन,जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार भी मौजूद रहे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |