Patrakar Priyanshi Chaturvedi
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन को रविवार की सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.... ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर के दी है ...उन्होंने लिखा की नगड़ी के आदिवासी और मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है.... उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा है....जिसके बाद राज्य की बीजेपी इकाई ने भी सरकार को घेरा है .... पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों की खेतिहर जमीन की सुरक्षा हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पर भी इस ठगबंधन सरकार ने पाबंदी लगाई..... यह सीधी सीधी तानाशाही है और दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |