खाद के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
singroli,Congress will protest, for fertilizer

प्रदेश में किसान खाद की किल्लत  से परेशान है.....किसान सुबह से खाद के लिए लाइन में लगे थे.....इसकी सूचना जैसे ही नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान को मिली.....वैसे ही वो कांग्रेस नेताओं के साथ खाद गोदाम पहुंचे .....इतना ही नहीं उन्होंने लाइन में लगे किसानों को अपने हाथ से पानी पिलाया.....  और प्रशासन को चेतावनी दी की......अगर कल तक खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ..... तो वो कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रेट पहुंचकर  धरना प्रदर्शन करेंगे......                
   
  सिंगरौली जिले के नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल ली है..... प्रवीण सिंह को जैसे ही सूचना मिली की खाद गोदाम में हजारों  किसानों की भीड़ जमा है.....वो  रूपेश चंद्र पांडे  और कांग्रेसियों के साथ खाद गोदाम पहुंचे..... जहां महिलाओं,बुजुर्गों और  बच्चों को उन्होंने अपने हाथ से पानी पिलाया..... प्रवीण सिंह  ने  प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि अगर खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ ..... तो कल वो कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर.....धरना प्रदर्शन करेंगे..... वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता रूपेश चंद्र पांडे ने भी कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है....  सिंगरौली की खाद छत्तीसगढ़  और अन्य प्रदेशों में जा रही है....  

Dakhal News 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.