Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने विशाल तिरंगा यात्रा किया...तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमत खंडेलवाल और लाखों लोग शामिल हुए
35 किलोमीटर लम्बी इस तिरंगा यात्रा में हजारों दुपहिया वाहनों पर लाखों लोग हाथो में तिरंगा लेकर शामिल हुए ...तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था...सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत नजर आये...यात्रा मार्ग पर स्कूल कॉलेज के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का फूलों से अभिवादन किया...इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से समां गूँज उठा...तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगामय नजर आ रहा था और यात्रा मार्ग सहित प्रमुख स्थानों की आकर्षक साज सज्जा भी कराई गई थी...इस दौरान कई झांकिया भी देखने को मिली खास तौर पर ऑपरेशन सिन्दूर से जुड़ी झांकिया तिरंगा यात्रा मार्ग में नजर आयी ... स्कूली छत्राएं भारत माता और छात्र छात्राएं सेना की वर्दी में शामिल होकर आज़ादी के परवानों को याद करते दिखे ... वहीँ ढोल नगाड़ो की आवाज और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को और भी यादगार बना दिया...बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं हर वर्ग ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा कि आज मनुष्यों का सैलाब उमड़ गया है...हम अपने क्रांतिकारियों का आज स्मरण करते है...सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पराक्रम और पुरुषार्थ का प्रचंड प्रमाण हमारे देश की सेना ने दिया है...मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी ओर से, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधायक रामेश्वर शर्मा की ओर से सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |