Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश की राजनीति में इस वक्त ज़ोरदार हलचल है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस को 'दिवालिया' बता दिया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल दौरे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों का खुद का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वे अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को देश की संस्थाओं की साख पर हमला बताया। सिंधिया ने कहा, जिन लोगों ने भारत को मृत रूप में देखा है... चाहे वो भारत की इकॉनमी हो, ज्यूडिशियरी हो, सेना का अपमान हो या भारत का इलेक्शन कमीशन का अपमान किया हो... वे शायद स्वयं अपनी बैंकरप्सी को नहीं पहचानते हुए अपनी ऊँगली दूसरों की तरफ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है। सिंधिया ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश की सेना, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री पर सवाल उठाती रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |