Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश विधानसभा से एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है...... किसानों के मुद्दे पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है...... उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को खाद-बीज देना सालों पहले बंद कर दिया है...... रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की तुलना खरपतवार और गाजर घास से कर की है ...... साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है......
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है ...... बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है ......उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ना तो कांग्रेस को खाद देना चाहती है ......ना बीज देना चाहती है ...... क्योंकि कांग्रेस का बीज पहले ही खराब हो चुका है ...... रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की तुलना गाजर घास और खरपतवार से करते हुए ...... कहा कि यह पार्टी पिछले 10–15 वर्षों से उगती तो है ...... लेकिन टिक नहीं पाती ......उन्होंने दावा किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहा है ...... और यदि कोई कालाबाजारी करता है ...... तो उसे जेल भेजा जा रहा है ......शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाएं ..... जैसे किसान सम्मान निधि और किसान समृद्धि कार्ड सीधे किसानों को लाभ पहुंचा रही हैं ...... और उन्होंने कांग्रेसियों को तंज कसते हुए सलाह दी कि कांग्रेस अपना बीज परीक्षण करा लें ......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |