Patrakar Priyanshi Chaturvedi
2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में आज एक बड़ा फैसला आया है .... मुंबई स्थित NIA की स्पेशल कोर्ट ने सभी सातों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है....जिनमें प्रमुख रूप से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित शामिल हैं....कोर्ट के इस फैसले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को जमकर घेरा है.....
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव के भिक्कू चौक पर हुए..... बम धमाके में छह लोगों की मौत और सौ से अधिक लोग घायल हुए थे..... इस मामले में 17 साल बाद अदालत ने साफ कहा कि जांच में लापरवाही हुई..... और आरोपों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया.....अदालत ने यह भी कहा कि जिस बाइक में बम लगाया गया था.....उसका संबंध साध्वी प्रज्ञा से नहीं निकला है .....फैसले के बाद भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए..... कहा कि सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और दिग्विजय सिंह की मंडली ने जानबूझकर हिंदू बहन-बेटी को आतंकी बताने की कोशिश की थी .....लेकिन कोर्ट के फैसले ने कांग्रेस की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |