Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए खिलौने वाले गिरगिट हाथ में लेकर प्रदर्शन किया...कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सरकार ने जो भी वादा किया है सरकार उसे पूरा करेगी...कांग्रेस के नेताओं को नसीहत देते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें अपने मुद्दे को सदन में उठाना चाहिए न कि इस तरह से प्रदर्शन करना चाहिए
मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है...विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया...कांग्रेस विधायक खिलौना का गिरगिट लेकर विधानसभा पहुंचे और प्रदर्शन किया।... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि गिरगिट से भी ज्यादा बीजेपी की सरकार रंग बदलती है...सरकार ने जो आरक्षण के वादे किए थे वह पूरे नहीं किए...जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा की चाहे OBC आरक्षण का मुद्दा हो या दूसरा सरकार ने जो भी वादा किया है उसे पूरा करेंगे ..कांग्रेस नेताओं को अपने मुद्दे सदन में रखना चाहिए न कि इस तरह के प्रदर्शन करना चाहिए...आपको बता दें कि आज से शुरू हुआ मानसून सत्र 8 अगस्त तक चलेगा...वहीँ आने वाले दिन और भी हंगामेदार हो सकते हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |