Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश यात्रा से लौटकर नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे...जहां उन्होंने अपने दिवंगत ससुर ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद सीधे अपने ससुराल पहुंचे...जहां उन्होंने स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी... सीएम यादव 13 जुलाई से दुबई और स्पेन दौरे पर थे... इसी दौरान उनके ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन हो गया था... लेकिन विदेश में होने के कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.. हालांकि उनके दोनों बेटे अंतिम संस्कार के लिए रीवा पहुंचे थे.....अब भारत लौटते ही मुख्यमंत्री ने अपने ससुराल पहुंचकर पारिवारिक जिम्मेदारी निभाई ..
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |