Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया .... इसके बाद वो देवास पहुंचीं थी ... जहां चामुंडा देवी और तुलजा भवानी के दर्शन किए ... इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मोहन सरकार के कार्यों की सराहना की ...
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान मोहन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि..... प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत है और अधिकारी बेहद विनम्र रहते हैं..... सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य होगा... उमा भारती ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को लेकर कहा कि पार्टी में परिवारवाद नहीं बल्कि अपनी मेहनत से इस पद तक पहुंचे है ... उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि उनका अनुभव बहुत बड़ा है...... पश्चिम बंगाल की राजनीति पर निशाना साधते हुए भारती ने कहा कि घुसपैठियों को वोटर बनाना राष्ट्रहित में नहीं.... बल्कि घुसपैठियों को देश से निकलने में है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |