Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वन विभाग की अतिक्रमण कार्रवाई ने आदिवासी समाज को आक्रोशित कर दिया है..... जेसीबी की कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद....मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए.... राहत और पुनर्वास की बात कही है..... लेकिन इसके बावजूद भी आदिवासी संगठन प्रशासन के इस फैसले से खुश नहीं है..... और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है.....
देवास जिले के खिवनी अभ्यारण्य में आदिवासी परिवारों के कच्चे मकानों पर जेसीबी चलाए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है.... 23 जून को हुई इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था... जिससे सरकार पर आलोचनाओं की बौछार हो गई थी....जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री विजय शाह को मौके पर भेजने और पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने के निर्देश दिए थे .... वहीं आदिवासी समाज के हज़ारों लोगों ने 27 जून को खातेगांव में विरोध प्रदर्शन किया था...और उन्होंने आगे भी प्रशासन को इससे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |