Dakhal News
आम आदमी पार्टी पर गड्ढों में झंडा लगाने का केस दर्ज किया गया है। ... जिसको लेकर पार्टी बेहद नाराज है और भाजपा पर सवाल खड़ा कर रही है। ... वीओ : ग्वालियर में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी नहीं, अब बर्बाद सिटी बन गई है। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव की समस्या को उजागर करने के लिए ‘जहां गड्ढा, वहां भाजपा का झंडा’ अभियान चलाया गया। लेकिन इसके बाद भाजपा सरकार ने एफआईआर करवा दी। रोहित गुप्ता ने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार पर सवाल पूछना अगर गुनाह है, तो हम ये गुनाह बार-बार करेंगे। साथ ही रोहित ने कहा कि भाजपा अब आम आदमी पार्टी के बढ़ते जन समर्थन से घबरा गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |