कांग्रेस ने अंबेडकर को अपमानित किया: वीडी शर्मा
bhopal, Congress insulted Ambedkar, VD Sharma
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस और नेहरू परिवार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का विरोध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का जीवन भर अपमान किया और अब उनके नाम पर नौटंकी कर रही है।   
 
  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेहरू परिवार ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का विरोध किया। 1952 और 1954 में कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव हरवाया, कानून मंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर किया, और भारत रत्न तक नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि आज जब कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर जनजागरण अभियान चला रही है, तो पहले उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी नेता ने ये भी कहा कि डॉ. अंबेडकर के पंच तीर्थों का सम्मान और विकास, सिर्फ मोदी सरकार ने किया है।
 
Dakhal News 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.