Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद और गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने सरकार को 25 जून तक का अल्टीमेटम दे दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का कहना है कि तय समयसीमा तक प्रतिमा नहीं लगी, तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने साफ कहा है कि 25 जून तक अगर प्रतिमा नहीं लगी, तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जब वहां बाबा साहब की प्रतिमा है, तो हाईकोर्ट में क्यों नहीं? उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में प्रतिमा लगाने की मांग भी दोहराई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |