Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते हुए है....और पार्टी को नई कांग्रेस पार्टी गठन करने की चेतावनी दी है ... लेकिन लक्ष्मण सिंह ने साफ कहा कि सिर्फ एक कागज उन्हें कांग्रेस से बाहर नहीं कर सकता...उन्होंने कांग्रेस को सेना पर सवाल उठाने वाली पार्टी बताते हुए राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया...
कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद लक्ष्मण सिंह ने तीखे तेवर के साथ अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला बोला है... पहलगाम आतंकी हमले पर सेना की तारीफ करने पर पार्टी ने उन्हें नोटिस भेजा था ... लेकिन उनके जवाब पार्टी संतुष्ट नहीं थी ..... इस लिए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है ... लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी पर सेना और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए... साथ ही यह भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने देश को आज़ाद इसलिए करवाया था... कि आज उसी पार्टी से सेना पर सवाल पूछे जाएं...लक्ष्मण सिंह ने निष्कासन का नोटिस कैमरे के सामने फाड़ते हुए.... नई कांग्रेस पार्टी के गठन की घोषणा की है.... और कहा कि वो कांग्रेसी थे, हैं और रहेंगे... उनका दावा है कि वह एक ऐसी कांग्रेस बनाएंगे जो समाज के लिए काम करे और जिसकी सोच राष्ट्रीय हो...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |