Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है.... इसी क्रम में किसान को सिर्फ पाँच रुपये में स्थाई बिजली कनेक्शन मिलेगा.... साथ ही तीन वर्षों में 32 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे.... जिससे न केवल किसानों का बिजली बिल शून्य होगा बल्कि वे अब खुद बिजली उत्पादक भी बन सकेंगे....यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है....
प्रदेश सरकार 2028 तक किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित है....अब किसानों को केवल 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा....सरकार ने 32 लाख किसानों को सोलर पंप के माध्यम से मुफ्त बिजली उपलब्ध संकल्प लिया है ....जिससे किसानों को बिजली के बिल से पूरी तरह राहत मिलेगी ....सिर्फ 10 प्रतिशत राशि में सोलर पंप मिलने की सुविधा के साथ अब किसान खुद बिजली उत्पादक बन सकेंगे....सरकार 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है....खास बात यह है कि किसान अब सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली सरकार को बेचकर सीधा नगद लाभ कमा सकेंगे.... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सतत पकं कर रहे है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |