Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने बीजेपी आरोप लगाया था की वो आदिवासियों का अपमान करती है.... इस पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए... सभी आरोपों का खंडन किया है...और इस पूरे मामले पर एक प्रेस नोट जारी किया है....
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तीसरे दिन ग्राम जम्बाकिराड़ी में सांसद विवेक बंटी साहू के पैर धुला कर उनका स्वागत किया गया था.... जिस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आदिवासी व्यक्ति से संसद के पैर धुलवाए और आदिवासियों का अपमान किया है ... इसके जवाब में अब भारतीय जनता पार्टी के परासिया और शिवपुरी मंडल अध्यक्षों ने एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है... प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद विवेक बंटी साहू के स्वागत में पगारा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव ने भारतीय परंपरा के अनुसार उनके पैर धोकर अतिथि सत्कार किया था .... भाजपा ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में कोई आदिवासी भाई शामिल नहीं था .... और सभी लोग ओबीसी वर्ग से थे.... कांग्रेस पर सांसद के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और कहा की उनकी बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं हो रही है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |