Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए....किसानों, आदिवासी क्षेत्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगातों का ऐलान किया गया है....और कई महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा की गई....
भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए....जिसमे मजरा टोला सड़क योजना को मंजूरी दी गई....जिसके तहत 30,900 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए 21,630 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया..... कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया की इस योजना से आदिवासी क्षेत्रों और छोटे गांवों में सड़कें बनेंगी.....जिसका 80% लाभ आदिवासियों को मिलेगा.....इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर की तारीख 17 जून तक बढ़ा दी गई है.... प्रदेश के मंत्रियों को केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |