इछावर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री
sehore, Union Agriculture Minister , Ichhawar
सीहोर । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा रही है, ताकि फसलों का उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो। हमारे देश का किसान समृद्ध और सशक्त होगा तो देश भी समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को विकसित बनाया जाए। किसानों की समृद्धि और उन्नत खेती के बिना भारत को विकसित नही बनाया जा सकता।


केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार शाम को सीहोर जिले के इछावर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है उनके खेतों तक जल्द से जल्द पानी पहुंचाने का कार्य किया जएगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके भी शामिल हुए।


केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी किस्म के बीजों की आवश्यकता होती है, इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च के माध्यम से बेहतर किस्म के बीज तैयार किए जा रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक किसानों से घर-घर जाकर चर्चा कर रहे है और किसानों को उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि तकनीकों के माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेती में अधिक उत्पादन के लिए हमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाना होगा।


केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर गरीबों के पक्के मकान बनवाने का कार्य कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत 2018 की आवास प्लस की सूची के बचे हुए 7,85,356 आवासों का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ यादव को सौंपा गया है, जल्द ही सभी पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश, प्रदेश एवं कृषि क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। जिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़के नही हैं वहा निंरतर सड़के बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाएं संचालित कर गरीबों के कल्याण का कार्य किया जा रहा है।


इस अवसर पर जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ग्राम भाउखेड़ी में आयोजित कृषि चौपाल में किसानो से चर्चा की। किसान चौपाल में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 
Dakhal News 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.