Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार तड़के अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत श्री प्रधान द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन किया गया। पूजन पुजारी श्री जितेंद्र शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां आकर शांति,आध्यात्मिक अनुभूति होती है। बाबा महाकाल का बुलावा आता है तो आना हो जाता है। ज्ञात रहे श्री प्रधान शुक्रवार को उज्जैन आए थे। हेलीपेड पर आपका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया था। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे व अभिषेक शर्मा द्वारा श्री प्रधान का स्वागत व सत्कार किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |