Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के पहनावे पर दिए गए विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है... साथ ही बीजेपी पर भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर गंभीर आरोप लगाए.....
मध्य प्रदेश में बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा....कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के छोटे कपड़ों पर दिए बयान पर सवाल उठाया है ....पटवारी ने कहा कि बीजेपी नेता बच्चियों के कपड़े क्यों देखते हैं... और इस तरह के सार्वजनिक बयान दुखद है.... इसके साथ ही पटवारी ने व्यापम, नर्सिंग, और एमपीपीएससी जैसे 42 से ज्यादा भर्ती घोटालों का जिक्र करते हुए मोहन यादव सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.... पटवारी ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा पीएम मोदी पर विदेशी ताकतों के सामने झुकते है... और कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस सवाल पूछती रहेगी... पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बाराती घोड़ा बताते हुए बीजेपी पर तंज कसा...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |