Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देशभक्ति और सैनिकों के सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण सिंगरौली में जय हिंद तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया.... इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और देश के सैनिकों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है ...
सिंगरौली जिले में आयोजित जय हिंद तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए.... यात्रा कई प्रमुख मार्गो से होती हुई....जय स्तंभ चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुँची... जहाँ राष्ट्रगान हुआ.... यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए.... कई वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया .... इस पदयात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |