Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पूछे गए सवालों पर सियासत तेज हो गई है। ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश उन्हें अब गंभीरता से नहीं लेता... हीं, उन्होंने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जन्म शताब्दी को भव्य रूप से मनाने की जानकारी भी दी।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवालों को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में गंभीरता से नहीं लिए जाते, और वो खुद ही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसे सवाल क्यों उठाए...इसी दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जन्म शताब्दी को हर्षोल्लास से मनाने का फैसला किया है...इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में एक भव्य आयोजन में शामिल होंगे और प्रदेश को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे...वहीं, ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में आगजनी की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी कार्य योजना बना रही है जिससे आने वाले 50 सालों तक किसी तरह की समस्या ना हो...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |