Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की सरकार पर बड़ा हमला बोला है...उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की 14 मई कि बेंगलुरु यात्रा कोई निवेश यात्रा नहीं थी, बल्कि एक इवेंट यात्रा थी.... जिसमें केवल दिखावे और झूठी ब्रांडिंग का शोर था.... उमंग सिंघार का कहना है कि निवेश के वादे तो किए जा रहे हैं.... लेकिन हकीकत में मध्यप्रदेश निवेश से कोसों दूर है....
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा मध्यप्रदेश में निवेश सम्मेलन ऐसे हैं.... जैसे शादी के कार्ड बांटे जाएँ लेकिन दूल्हा-दुल्हन का कोई अता-पता ही न हो.... जिसमे आप शादी के कार्ड की तरह आमंत्रण तो दे देते है... लेकिन निवेश दिखाई नहीं देते है...घोषणाओं के मेले लग रहा है.... लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है.... उन्होंने सवाल उठाया कि GIS में घोषित 30.77 लाख करोड़ के निवेश की जमीनी सच्चाई क्या है.... सरकार कि निवेश नीति में पारदर्शिता होनी चाहिए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |