Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है...उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी विदेशी को अवैध तरीके से भारत में रहने की इजाज़त नहीं दी जा सकती...उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों का समर्थन करते हुए कहा कि फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर भारत में रहने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए और अगर वे दस्तावेज़ नहीं दिखा पाए तो उन्हें देश छोड़ना होगा...
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत की सुरक्षा, उसके नागरिकों की सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है...उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में घुसपैठ करते हैं, यहाँ के नागरिकों के अधिकार छीनते हैं और संकट की घड़ी में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं...रामेश्वर शर्मा ने भारत सरकार के दस्तावेजों की जांच की बात को स्वागत योग्य बताया...उन्होंने कहा कि यह कदम पूरे देश की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है और हर भारतीय को इसमें सरकार और सुरक्षाबलों का सहयोग करना चाहिए...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |