Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पाटिल पर रेस्टोरेंट में दबंगई और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं...मंत्री को ग्राउंड फ्लोर पर टेबल नहीं मिलने पर गुस्सा आ गया...और उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक के साथ हाथापाई, गाली-गलौच और नशे में हंगामा किया...ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है...इस पूरी घटना पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने चेतावनी दी है...कि यदि मंत्री कार्रवाई नहीं हुई....तो वो प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे...
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पाटिल ग्वालियर प्रवास के दौरान गार्ड और समर्थकों के साथ क्वालिटी रेस्टोरेंट पहुंचे... जहा मंत्री के लिए टेबल फर्स्ट फ्लोर पर पहले से बुक था...उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर टेबल नहीं मिलने पर गुस्सा आ गया... गुस्से में मंत्री ने खाद्य विभाग की टीम और पुलिस बुला कर...किचन ने निरीक्षण किया और खाने के सैंपल लेने के निर्देश दिए..रेस्टोरेंट संचालक कमल अरोरा ने कई बार हाथ जोड़कर मंत्री का गुस्सा शांत करने की कोशिश की लेकिन मंत्री के गार्ड ने उन्हें धक्का मारकर पीछे कर दिया....जैसे ही मामले की खबर फैली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे... उन्होंने मंत्री पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार, मारपीट और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं....उन्होंने मंत्री के खिलाफ थाना में आवेदन देने का ऐलान किया है....चैंबर ने चेतावनी दी है...कि अगर मंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई...तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे... इस पर खाद्य विभाग की अधिकारी का कहना है कि यह एक रूटीन जांच थी.... दूसरी ओर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पाटिल ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है....कि यह सब राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |