Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया...राज्यपाल मंगुभाई पटेल इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे...समारोह में 122 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए...और 33 विद्यार्थियों को शोधार्थी की उपाधि प्रदान की गयी
समारोह की शुरुआत शोभायात्रा और दीप प्रज्ज्वलन से हुई...पद्मश्री कबीर भजन गायक श्री कालूराम बामनिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे... उनकी भजन की प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को भक्तिमय कर दिया... मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि संगीत जीवन के हर पड़ाव में मनुष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है...उन्होंने विश्वविद्यालय की तारीफ की और कहा यह संस्थान भारतीय संगीत को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |