Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी के पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय के सामने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया...गोविंद सिंह ने कहा कि गंज क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है...गंज स्कूल के पास स्थित शराब की दुकान को तुरंत हटाया जाना चाहिए...
छतरपुर जिले के गंज शासकीय स्कूल के पास शराब दुकान होने से बच्चों और रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है...जिसके विरोध में, बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और आवेदन सौंपा...उनका कहना है कि पूरे क्षेत्र में आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है... जिससे गांव-गांव में नशे की लत फैल रही है... उन्होंने गंज स्कूल के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग की... वहीं डिप्टी कलेक्टर ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |