कांग्रेस की रैली पर बीजेपी ने कसा तंज
gwalior, BJP took a jibe , Congress rally
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने निशाना साधा है...उन्होंने कहा कांग्रेस किस बात पर संविधान बचाओ रैली निकाल रही है...संविधान का अपमान सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है... कांग्रेस अपना काम कर रही है...भाजपा अपना काम करती है...कांग्रेस को इसके अलावा और कोई काम नहीं है...आखिर उन्हें किस बात की परेशानी है...

 कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर बीजेपी ने तंज कसा है...कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा  कांग्रेस किस बात पर संविधान बचाओ रैली निकाल रही है...जिस व्यक्ति ने संविधान बनाया  डॉ.भीमराव अंबेडकर का अपमान किसने किया... सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है...और ये लोग संविधान की बात कर रहे हैं...संविधान बचाओ रैली की शुरुआत ग्वालियर से करने पर मंत्री सिलावट ने कहा कांग्रेस को करने दो वो अपना काम कर रही है....हमारी डबल इंजन की सरकार है जो बोलती है वह करती है...प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने प्रशासन के सेल्यूट वाले आदेश पर सवाल खड़े किये थे...जिस पर मंत्री सिलावट ने कहा कांग्रेस अपना काम कर रही है....भाजपा अपना काम करती है...हम विकास और प्रगति में विश्वास करते हैं...कांग्रेस को इसके अलावा और कोई काम नहीं है...आखिर उन्हें किस बात की परेशानी है....इसका जवाब वह खुद ही देंगे....
Dakhal News 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.