Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे…इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां मिली हैं राजधानी से लेकर छोटे शहरों तक के युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले...ग्वालियर में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 368 युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए...
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये नियुक्तियां सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी है...पीएम मोदी ने बेटियों की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए उन्हें देश की नई ताकत बताया...वहीं जल परिवहन से लेकर डिजिटल इंडिया तक, भारत ने बीते एक दशक में विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है...ग्वालियर में आयोजित मेले में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का सिपाही बताया....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |