Patrakar Priyanshi Chaturvedi
परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को भाजपा पार्षद के परिवार की महिलाओं की निजी बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा साबित हो गया...इस मामले में परासिया पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष, एक युवा नेता और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है...
परासिया में भाजपा पार्षद अनुज ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिवार को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया, वाट्सएप ग्रुप, साथ ही परासिया ग्रुप लाइव में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और रिंकू घोरके ने एक महिला की मदद से उनके परिवार की महिलाओं की निजी बातचीत बिना जानकारी के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी....पुलिस ने शिकायत के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय रिंकू घोरके और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया...पुलिस मामले की जांच कर रही है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |