Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया...कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाकर गैस और बिजली के दाम कम करने की मांग की....और कहा की यदि सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी ....
खटीमा मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया....कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार गैस, बिजली, शिक्षा शुल्क में वृद्धि कर रही है..... इससे आम जनता परेशान है..इसलिए विरोध में कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका है.... और यदि केंद्र और राज्य सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन पर उतरेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |