Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने एक अनोखी पहल की है.... जिसकी चर्चा हर जगह अब होती नजर आ रही है.... उन्होंने ने अपने पिता के निधन पर मृत्यु भोज ना दे कर..... इस प्रथा को खत्म करने का समाज को संदेश दिया है.... जिसकी सरहाना हर कोई कर रहा है
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री और विधायक रहे रामखेलावन के पिता स्वर्गीय भैयालाल पटेल का बीते दिनों निधन हो गया था..... .मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मेडीकल कालेज को दान दे दिया. मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजन किया गया. यह श्रद्धांजलि सभा आम सभाओं से अलग थी क्योंकि यहां पुष्प अर्पित करने के लिये स्वर्गीय भैयालाल पटेल की हार चढ़ाई तस्वीर थी. और नीचे अर्पित करने के लिये फूल मौजूद तो थे पर खाने का कोई इंतजाम नही था.ऐसा इसलिए था क्योकि रामखेलावन पटेल का मानना है कि समाज मे मृत्यु भोज की प्रथा बंद करना चाहिए बल्कि बढ़ चढ़ कर दान करना चाहिए . उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के नाम पर विद्यालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपए का दान दिया है इसकी सराहना समाज मे हो रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |