Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ब्रह्माकुमारीज संस्थान आबूरोड की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का बीती रात अहमदाबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं। संस्थान के जुड़े बीके कोमल ने बताया- दादी के पार्थिव शरीर को मं आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया है। दादी का जन्म 25 मार्च 1925 को हैदराबाद, सिंध में हुआ था। उनका नाम लक्ष्मी था। मात्र 12 वर्ष की आयु में वे ब्रह्मकुमारी संस्थान के संपर्क में आईं। बचपन से ही अध्यात्म में रुचि रखने वाली दादी ने संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दादी रतनमोहिनी जीवन के अंतिम दिनों तक सक्रिय रहीं। वे प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में 3.30 बजे उठकर रात 10 बजे तक ईश्वरीय सेवाओं में लगी रहती थीं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रचार के लिए कई पदयात्राएं कीं। 1985 में उन्होंने 13 पदयात्राएं कीं और 2006 में 31 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की। कुल मिलाकर उन्होंने 70 हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |