Dakhal News
जयपुर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान ने अपनी तेज रफ्तार SUV कार से नौ लोगों को कुचल दिया जिनमें से तीन की मौत हो गई ... इस घटना के बाद ने सोमवार रात सड़कों पर कोहराम मचा दिया। आरोपी ड्राइवर था। इस घटना के बाद हंगामा मचते ही कांग्रेस ने उस्मान को पद से हटा दिया। आरोपी उस्मान ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 7 किलोमीटर तक SUV दौड़ाते हुए 9 लोगों को कुचल दिया। घटना में भाई-बहन सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, 6 लोग अब भी गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार सबसे पहले शहर की एमआई रोड पर कार ने वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी।
इसके बाद कार शहर की तंग गलियों में घुस गई। यहां लोगों को टक्कर मारने के बाद कार एक तंग गली में फंसी तो आरोपी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। मंगलवार सुबह से लोग नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मृतकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |