
Dakhal News

राजगढ़ । जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक बापूसिंह तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक का कहना है कि पिछले छह दिनों से आपरेशन थिएटर बंद पड़ा है, जिसके चलते प्रसूताओं को निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने नवीन जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है, यहां कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। आपरेशन थिएटर बंद पड़ा है, जन औषधि केन्द्र पर दवाएं नही मिल रही है, सोनाग्राफी, एक्सरे, सीटीस्केन जैसी सेवाएं ठप हो गई है। जिला अस्पताल में पदस्थ कई चिकित्सक छुट्टी पर है या फिर निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे है। अस्पताल में सफाई की कोई व्यवस्था नही है। सिविल सर्जन, सीएमएचओ जैसे जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। जिला चिकित्सालय से हर रोज प्रसूताओं को रेफर किया जा रहा है, जिसमें से कई डिलीवरी रास्ते में हो जाती है। पूर्व विधायक तंवर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नही सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |