Dakhal News
हल्द्वानी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी को उत्तराखंड सरकार ने राज्य महिला उद्यमिता परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है.... उनकी इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है....जहां उनके निजी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया
पद पर आसीन होने के बाद रेनू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया... उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं को सम्मान देती रही है... और उनके विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है...उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वह महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी..
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |