Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इन दिनों रीवा इलाके के विकास पर फोकस किये हुए हैं ... उन्होंने ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ...
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जनकल्याण और विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। रीवा को पहले लोग पिछड़ा कहते थे अब इसके विकास की चर्चा प्रदेश एवं देश में हो रही है। शुक्ल ने ग्राम पंचायत लोही में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन, हाट बाजार निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। शुक्ल ने एक करोड़ 88 हजार रूपये की लागत से जोरी वाया भड़री तालाब रोड़ का लोकार्पण किया। उन्होंने माध्यमिक विद्यालय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। .. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों व युवाओं के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |