Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी की नई फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में राम मंदिर के फोटो वाली खास घड़ी पहनी हैं जो अब सुर्खियों में आ गई हैं .... जहाँ कुछ लोग इस पर विवाद कर रहे हैं वाही मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक सलमान की तारीफ कर रहे हैं ....
सलमान खान ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके हाथ में 'राम जन्मभूमि' स्पेशल एडिशन घड़ी नजर आई .... इस घड़ी की कीमत है 34 लाख रुपये बताई जा रही हैं .... इस घड़ी में राम मंदिर की आकृति और हिंदू देवी-देवताओं के मंत्र उकेरे गए हैं .... यह घडी सलमान को उनकी बहनों और मां ने गिफ्ट किया है .... लेकिन इस घड़ी को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे इस्लाम विरोधी बताया और सलमान खान को तौबा करने की सलाह दी ..... वहीं, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मौलाना को करारा जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर की आकृति हिंदुस्तान के दिल और दिमाग में है .... उन्होंने सलमान खान का समर्थन करते हुए कहा कि राम सबके दिल में हैं और राम मंदिर का प्रचार रोकने से कोई फायदा नहीं होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |