Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में आयोजित कांग्रेस के जन आक्रोश आंदोलन रैली में भ्रष्टाचार, विस्थापन, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए गए .... कहा की दौलत की ताकत से म.प्र. का फैसला पूँजीपति ले रहे हैं .... उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए किसानो और भू-स्वामियों के शोषण के लिए प्रदेश सरकार एक नया कानून लायी है .... जिसमें बिना एक रूपया मुआवजा का भुगतान किये भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा
कांग्रेस की जन आक्रोश आंदोलन रैली में राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है .... और किसानों व भू-स्वामियों का शोषण कर रही है ... उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 2013 में लागू किए गए भू-अर्जन अधिनियम को कमजोर करने की कोशिश की गई ... वही कॉंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और अजय सिंह राहुल ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की .... इस आंदोलन के जरिये सिंगरौली जिले के निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांगभी की गई ....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |