मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवधाम मे बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया
ujjain,Chief Minister,celebrated  birthday
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को अंबोदिया के अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। उन्होंने बच्चों को इस अवसर पर उपहार दिए और बच्चों के बीच केक काटा। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डॉ यादव को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा सेवा धाम आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम वहां के विशेष बच्चों से भेंट की गई। इसके पश्चात उनके द्वारा आश्रम में स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर और बालिका गृह का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने आश्रम में मां करुणालय और अंकित ग्राम सतगुरु ग्रामीण पर्यटन केंद्र का शिलान्यास भी किया।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण सेवा धाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल ने दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सेवा धाम आश्रम एक यज्ञ स्थल है, यहां पर प्रतिदिन समाज सेवा के रूप में आहुतियां दी जाती हैं। वे शुरू से यहां समय-समय पर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबोदिया पंचक्रोशी यात्रा का पड़ाव स्थल भी है। मां करुणालय में शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सेवा धाम आश्रम में संवेदना है, सहयोग है, समर्पण है ,प्रेम है, सेवाधाम आश्रम सेवा का मंदिर है।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक घट्टिया सतीश मालवीय, डॉ. ऋषि मोहन भटनागर, संस्थाध्यक्ष सेवाधाम आश्रम, विनोद अग्रवाल (उद्योगपति), राधेश्याम शर्मा 'गुरुजी', कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, चेतन जोशी, ईश्वर पटेल, समाजसेवी, अम्बोदिया सरपंच पूजा छाड़िया, डॉ.सचिन गोयल, प्रवेश अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


मुख्यमंत्री का उज्जैन हेलीपैड पर शानदार स्वागत
इससे पहले उज्जैन हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लोगों ने फूलों की वर्षा कर ढोल, गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री का उज्जैन हेलीपैड पर संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, आईजी उमेश जोगा डीआईजी नवनीत भसीन के साथ नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा विधायक अरुण भिमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण अधक्ष्य राजेश धाकड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित जन समूह ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया, अनेक मंच लगाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया गया। फूल की वर्षा से सड़कों को पाट दिया गया।
Dakhal News 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.