Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ग्वालियर और चंबल अंचल के विकास के बारे में कई जरूरी बातें बताईं...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उनका प्रवास ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकों और योजनाओं पर काम और चर्चा करने के लिए है...उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा ग्वालियर चंबल अंचल के लिए दी गई उद्योग की सौगात की भी सराहना की और विश्वास जताया कि क्षेत्र का विकास और प्रगति तेजी से बढ़ेगी इस दौरान उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट के आधार पर हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |