Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर जिले में मध्य प्रदेश सरकार के ओबीसी वर्ग के लिए 13% आरक्षण को होल्ड करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया...ओबीसी महासभा ग्वालियर के जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ओबीसी वर्ग के लिए न्याय की मांग की गई...
ग्वालियर में ओबीसी महासभा के सदस्यों ने 13% आरक्षण को होल्ड किए जाने पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल हटाने की मांग की...राजेश कुशवाहा ने कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि 13% आरक्षण को होल्ड नहीं किया गया...फिर भी राज्य सरकार इसे लागू करने को तैयार नहीं है...इस विरोध प्रदर्शन में ओबीसी वर्ग के तमाम लोग और अभ्यर्थी शामिल हुए...जिनकी भर्तियाँ रोक दी गईं हैं और मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पिछड़ा वर्ग आयोग मध्य प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा गया...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |