मप्र विधानसभा : दिवंगत नेताओं काे दी गई श्रद्धांजलि,
bhopal, MP Vidhansabha, Tribute paid

भाेपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज मंगलवार काे छठवां दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने दिवंगत पूर्व विधायक विष्णु राजोरिया, डॉ, देवचरण सिंह मधुकर और सुरेंद्रनाथ सिंह को सदन में श्रद्धांजलि दी।

 
सदन में सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह और कैलाश विजयवर्गीय ने दिवंगत नेता सुरेंद्र नाथ सिंह को याद करते हुए कहा कि न्यू मार्केट के समता चौक पर उनकी बैठक लगती थी। वो फकीर जैसा जीवन जीते थे और सर्वोपरि नेता थे। विजयवर्गीय ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई दिन होता हो जब उन्होंने केक न काटा हो। वे सबसे अधिक केक काटने वाले नेता थे। विधायक भगवान दास सबनानी ने भी सुरेंद्रनाथ सिंह के साथ छात्र राजनीति से लेकर बीजेपी तक के राजनीतिक सफर को याद किया। इसके बाद सदन में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
 

इधर विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक कमलनाथ ने कैग रिपोर्ट पर कहा कि अभी तो आधा खुलासा हुआ है। पूरा खुलासा नहीं हुआ है। उन्हाेंने कहा कि आज मध्यप्रदेश की स्थिति ये है कि कहीं पुलिस पीट रही है, कहीं पुलिस पिट रही है। ये एक प्रदेश है देश का, जहां पुलिस पीट भी रही है, पिट रही है।

 
विधानसभा पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार द्वारा लाेकायुक्त में शिकायत किए जाने पर मीडिया काे अपने बयान में कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए 20 करोड़ का नोटिस दिया है। उनका चाल-चरित्र-चेहरा सब जानते हैं। वे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह पर भी कई आरोप लगा चुके हैं। सिंघार भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। उन पर शराब माफिया, रेत माफिया जैसे आरोप लगे हैं। उनसे पूछना चाहिए कि वे दो करोड़ की डिफेंडर गाड़ी में कैसे घूम रहे हैं। उनकी पत्नी ने उन पर हत्या तक के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में रिट भी लगी है। जिस आदमी ने हमारी सुपारी ले ली हो, हमारे नाम का टेंडर ले लिया है। वे अब लोकायुक्त नहीं जाएंगे तो टेंडर वापस ले लिया जाएगा। अगर ऐसे लोग कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रहे तो कांग्रेस की अगली बार 8-10 सीटें आ जाएं, यही बहुत है।

दूसरी ओर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि औरंगजेब क्रूर था, हत्यारा था, लुटेरा था। मुसलमानों की पहचान औरंगजेब से मत बनाओ। मुसलमानों, ध्यान रखो...वतन को लूटने वालों का साथ मत दो। कांग्रेस कान खोलकर सुन ले...औरंगजेब की कब्र भी हटेगी और कांग्रेस का कफन भी।
Dakhal News 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.